भाजपा बदलने वाली है दुर्ग जिलाध्यक्ष: चार-पांच महीने से संगठन के हर कार्यक्रम और बैठकों में अनुपस्थित

भिलाई। दुर्ग जिला भाजपा को लेकर बड़ा अपडेट है। प्रदेश भाजपा किसी भी वक्त दुर्ग जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर की जगह किसी अन्य को जिलाध्यक्ष बना सकती है। हालांकि जिलाध्यक्ष बदलने का कोई राजनीतिक कारण नहीं, बल्कि स्वास्थ्यगत कारण है। दुर्ग जिले के अध्यक्ष डॉ. शिव तमेर स्वास्थ्य खराब होने के कारण इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। ऐसी स्थिति में संगठन वहां नया जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी में है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि दुर्ग जिलाध्यक्ष खुद से इस्तीफे की पेशकश कर अमेरिका रवाना हो गए हैं। खुद ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं संभालना चाहते। संगठन ने उनका इस्तीफा नामांजूर किया था। क्योंकि इससे पार्टी व पब्लिक में मैसेज ठीक नहीं जाता। इसलिए संगठन ने उन्हें कहा था कि थोड़े वक्त के बाद जिलाध्यक्ष बदल दिए जाएंगे। तब तक पद पर बने रहे। अब सरगर्मी से तैयारी शुरू हो गई है कि नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किसी भी वक्त की जा सकती है।

शाम का अखबार डेली छत्तीसगढ़ ने भी खबर को पुष्ट करते हुए लिखा है कि-दुर्ग में भाजपा नए जिलाध्यक्ष की तलाश में है। इधर, चार नए जिलों में अध्यक्ष व नई कार्यकारिणी की नियुक्ति के लिए भाजपा संगठन को कलेक्टर-एसपी बैठने का इंतजार है। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी जिलों का दौरा कर प्रशासनिक बदलाव की रूपरेखा तैयार कर ली है।

बता दें कि राज्य सरकार ने मनेंद्रगढ़, सक्ती, मोहला मानपुर और सारंगढ़ को जिला बनाने का ऐलान किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि दावा-आपत्ति और उसके निराकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

चार नए जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भाजपा में अब 34 जिले हो जाएंगे। फिलहाल संगठन में 30 जिले हैं। पुनर्गठन के बाद अभी मंडलों की संख्या में कोई बदलाव नहीं आएगा। प्रशासनिक जिले की सीमा से लगे मंडल का ज्यादा भाग जिस संगठन के जिले में आएगा, उसे शामिल कर लिया जाएगा। संगठन के नेताओं के मुताबिक जैसे ही कलेक्टर नियुक्तिहो जाएगी, उसके तत्काल बाद संगठन में नियुक्तियां कर दी जाएंगी, जिससे चुनावी तैयारी शुरू हो सके।

दुर्ग में अब तक ये रहे जिलाध्यक्ष…
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद दुर्ग के पहले जिलाध्यक्ष मदन जैन रहे। वे मंडी बोर्ड के मेंबर भी रहे। मदन जैन के बाद बालोद विधायक प्रीतम साहू ने यह जिम्मेदारी संभाली। प्रीतम साहू के बाद दुर्ग जिलाध्यक्ष की कमान जागेश्वर साहू को मिली। जागेश्वर साहू कांग्रेस सरकार में मंत्री और विधायक भी रहे। जागेश्वर साहू के बाद फिर से प्रीतम साहू को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

बालोद नया जिला बना तो प्रीतम के बाद थानूराम साहू को जिलाध्यक्ष बनाया गया। थानूराम साहू के बाद उषा टावरी ने यह जिम्मा संभाला और अब डॉ. शिवकुमार तमेर को जिलाध्यक्ष की कमान दी गई है। चर्चा है कि डॉ. तमेर ने इस्तीफा दे दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...