नेहरू नगर अंडर ब्रिज 5 जुलाई से रहेगा बंद: इस वजह से 10 दिनों तक आवागमन रहेगी बाधित… ओवरब्रिज का कर सकते हैं उपयोग

भिलाई। भिलाई वासियों के लिए जरूरी खबर है। नेहरू नगर चौक में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के चलते नेहरू नगर के समीप अंडर ब्रिज 5 जुलाई से 10 दिन के लिए बंद रहेगा। आम नागरिक आने जाने के लिए ओवर ब्रिज का उपयोग कर सकती है। ये जानकारी भिलाई निगम ने दी है। सोमवार को महापौर नीरज पाल, निगम कमिश्नर रोहित व्यास, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस DSP सतीश ठाकुर ने स्थल का निरिक्षण किया।

Exit mobile version