CG – 20 रुपए के लिए नेताजी ने युवक को पीटा: कांग्रेस नेता से 20 रुपए मांगना पड़ गया भारी… घसीटता हुआ ले गया दुकान के पीछे और चप्पल से मारा… जान से मारने की धमकी भी दे डाली, FIR दर्ज, VIDEO हुआ वायरल, देखिए

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नेताजी ने युवक की सिर्फ इसलिए चप्पलों से पीटा, क्योकि उसने दुकान पर सबके सामने 20 रूपये मांग लिये। 20 रूपये मांगने की बात नेताजी को इतनी नागवार गुजरी की उन्होने फौरन युवक को घसीटते हुए दुकान के पीछे ले गये और फिर उसकी चप्पल से पिटाई करते हुए धमकाने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का VIDEO अब वायरल हो रहा हैं। जिसके बाद कांग्रेस के नेताजी की खूब किरकिरी हो रही हैं। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

पत्थलगांव निवासी माधव शर्मा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। इसके अलावा वह ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं। यह घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है। जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है। 23 अगस्त को माधव शर्मा अपने मेडिकल स्टोर मेे कस्टमर को डील कर रहे थे। इसी दौरान निर्मल चौहान नामक शख्स उनके दुकान पर पहुंचकर 20 रूपयें मांगने लगा।

बेवजह पैसा मांगने की बात पर माधव शर्मा नाराज हो गये। इसके बाद उसने 20 रूपये मांग रहे युवक को दुकान के पिछले हिस्से में ले जाकर उसकी चप्पल से पिटाई कर दी गयी। इस घटना का कुछ लोगों ने विडियों बना लिया। जिसे अब वायरल किया जा रहा है।

शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस नेता इतना नाराज हुआ कि युवक को दुकान से घसीटता हुआ दुकान के पीछे की तरफ टूटे हुए मकान में ले गया। वहां उसने चप्पल से युवक को पीटा है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत केस दर्ज किया है।

बताया गया है कि इस मामले में 27 अगस्त को ही केस दर्ज कर लिया गया था। मगर अब जाकर वीडियो वायरल हुआ है, तब पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आ सकी है। इस मामले में एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें युवक की शिकायत पर माधव शर्मा के खिलाफ पत्थलगांव थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...