CG – बाल-बाल बच गए नेताजी: पेट्रोल डालकर जला रहे थे पुतले को… अचानक काग्रेस जिलाध्यक्ष के कुर्ता में लग गयी आग… मच गई भगदड़, देखिए Video

CG

जीपीएम। आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया। राहुल गांधी को लेकर अमर्यादित बयानबाजी को लेकर जिला कांग्रेस संगठन द्वारा पुतला दहन किया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस नेता पुतले को आग के हवाले करते इसी बीच जिलाध्यक्ष पुतले को लात मारने जा रहे थे, तभी किसी ने दूसरी तरफ से पुतले पर पेट्रोल उढ़ेल दिया। बस फिर क्या था नेताजी का पैर और कुर्ता आग की चपेट में आ गया। कपड़े में आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गया। आनन फानन में जिलाध्यक्ष पर पानी डालकर आग बुझाया गया। घटना के बाद घायल जिलाध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरसअल, लोकसभा नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी पर कांग्रेस के कार्यकताओं के द्वारा पेंड्रा के दुर्गा चौक में पुतला दहन और प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू औऱ महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन से रोकने की कोशिश की इस दौरान पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव आग की चपेट में आ गए। जिसके बाद समय रहते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पा लिया। घायल उत्तम वासुदेव को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...