भारत में फिर से कोविड-19 को लेकर बजी खतरे की घंटी: नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किया गाइडलाइन्स

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 (Covid-19 Case In India) ने फिर चिंता बढ़ा दी है, अब देशभर में संक्रमण के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यानी सोमवार को ताजा आंकड़ों को अपडेट किया है. मंत्रालय के अनुसार, 1 दिन में कोरोना के 918 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल एक्टिव केस बढ़कर 6,350 हो गए हैं. मंत्रालय ने चार मरीजों के मौत की भी सूचना दी है. उभरते केसों पर शीर्ष चिकित्सा निकाय अहम बैठक करेंगे.

भारत के डेली कोविड मामलों में उछाल आया है. कल, देशभर में 1,070 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए, जो चार महीनों में सबसे अधिक थे. पिछली बार भारत में 1,000 से अधिक कोविड मामले 6 नवंबर, 2022 को दर्ज किए गए थे. बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को गाइडलाइंस जारी की है. गाइडलाइंस में कहा गया है, “एंटीबायोटिक्स का उपयोग तब तक नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि जीवाणु संक्रमण का ​​​​संदेह न हो.”

भारत के किन राज्यों में बढ़ा कोरोना?
सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल, महाराष्ट्र और गुजरात से सामने आए हैं. केंद्र ने तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ तीन राज्यों को परीक्षण, ट्रैक, उपचार और टीकाकरण की पांच गुना रणनीति का पालन करने की सलाह दी है क्योंकि इन राज्यों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है.

अमेरिका से तीन गुने से ज्‍यादा केस भारत में, महामारी फैलने की आशंका
नए वेरिएंट्स के कारण बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मामलों पर नजर रखने वाले इंटरनेशनल प्‍लेटफार्म के मुताबिक, भारत में सब-वेरिएंट XBB 1.16 के सबसे ज्‍यादा मामले दर्ज हुए हैं. बाकी देशों में भी इसके केस मिले हैं जिनमें अमेरिका में 15 जबकि सिंगापुर में 14 केस सामने आए हैं. भारत में इनकी संख्‍या 48 हो चुकी है. सब-वेरिएंट XBB 1.16 के बारे में एक्‍सपर्ट बताते हैं कि पहले ओमिक्रॉन दुनिया भर में फैला था, लेकिन अब सब वेरिएंट XBB 1.16 के कारण महामारी फैलने की आशंका है. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि जिनकी इम्‍युनिटी कमजोर है उन लोगों पर खतरा बना हुआ है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...