भिलाई में भी नया राशन कार्ड बंटना शुरू: वितरण करने कर्मचारियों की लगाई गई डयूटी… हर दो दुकानों में एक निगम कर्मचारी की तैनाती

भिलाई। भिलाई भिलाई क्षेत्रांतर्गत निवासरत नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण करने कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। जिसके अनुसार दो राशन दुकानों में एक निगम कर्मचारी नियुक्त किया गया है। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर राशन कार्ड वितरण हेतु कर्मचारियो की डयूटी आदेश जारी किया गया है। निगम क्षेत्र में निवास कर रहे नागरिको को नया राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है। जिसके तहत पुराने राशन कार्ड में नये हितग्राहीयो का नाम दर्ज कर एवं मृत हितग्राहियो का नाम विलोपित कर नवीन राशन कार्ड वितरण किया जा रहा है।

निगम के पाॅचो जोन के कर्मचारियो को राशन कार्ड का वितरण किये जाने के लिए दो से तीन दुकानों के बीच में एक निगम कर्मचारियो की डयूटी लगाई गई है। ताकि नागरिको को नया राशन कार्ड वितरण के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। राशन कार्डधारी अपरे कापरेटी पर ही पुराने राशन कार्ड को जमा करेगे दुसरे दिन निगम के कर्मचारी नया राशन कार्ड बनाकर दे देगे, जिससे उन्हे नया राशन कार्ड आसानी से प्राप्त हो जायेगा।

निगम अयुक्त ने लोगो से अपील की है कि अपना पुराना राशन कार्ड को जल्द से जल्द जमा कर नया राशन कार्ड प्राप्त कर ले। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नगर निगम के जोन कार्यालय में जोन के राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकते है। जोन स्तर पर ही निराकरण हो जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम की बिगड़ी तबियत… NEET...

डेस्क। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है। इस दौरान विपक्ष की ओर से NEET परीक्षा में पेपर लीक के मामले को लेकर...

सहायक कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया आयुक्त नगर पालिक...

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को...

रायपुर में 5 जगहों पर लगेंगे 5 फास्ट चार्जिंग...

रायपुर। वाहनों से बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग...

गुड इनिशिएटिव: मुंबई की तर्ज पर अब CG में...

रायपुर। महानगर मुंबई की तर्ज पर अब राजधानी रायपुर में भी ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग कर वहां स्पोर्ट्स मैदान बनाए...

ट्रेंडिंग