दुनिया में कदम रखने वाले इस नवजात का क्या कसूर…?: नवजात बच्चे को पटककर मारा…सड़क किनारे मिला शव, दुर्ग पुलिस कर रही जांच

भिलाई। वो नवजात था…उसे पटककर उसके अपनों ने ही मार डाला। 9 माह तक एक मां ने अपने कोख में रखा। जन्म देने के बाद उसे अपनों से ही दुश्मनी लेनी पड़ गई। शायद, उस नवजात बच्चे को अपनों ने ही मारा हो गया। क्या पता, जब जन्म लिया तो वो जिंदा था। उसे पटक,पटककर मार डाला।

नवजात शिशु का शव सड़क किनारे मिला। यह घटना निकुम की है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कल नवजात शिशु की लाश सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

अंडा पुलिस ने बताया कि ग्राम निकुम में कर्मा भवन के किनारे निमार्णाधीन सड़क के पास शुक्रवार को 8 माह के शिशु की लाश मिली। शव को देखकर बच्चे को अमानवीय रवैये से पटकने कर मारने की आशंका जताई जा रही है।

घटना में मासूम का सिर फट गया था। इसके अलावा शरीर के विभिन्न हिस्सों में भी चोट के निशान पाए गए है। खबर लगने पर अंडा पुलिस व डॉयल-112 की टीम मौके पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम में जांच कर शव को दुर्ग मरच्युरी में भेज दिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। कैमरे से पता चल सकता है कि कौन मासूम शिशु को फेंकने पहुंचा था? इसके अलावा दुकान, पेट्रोल पंप, बस स्टैण्ड में भी लगे सीसी कैमरों की जांच की जा रही है।

खबर लगने पर निकुम के आसपास के लोगों की जोरदार भीड़ हो गई थी। पुलिस संदेह जता रही है कि शिशु की हत्या कर शव को सड़क को फेंक दिया गया है। अंडा पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल जांच में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

CG में भाजपा नेता की हत्या : कार में...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या कर...