CG News : शादी के 10 दिन बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, किसी और से था प्रेम संबंध

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नवविवाहिता ने शादी के चंद दिनों के भीतर ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि नव विवाहित शादी से पहले किसी युवक से प्रेम करती थी और घर वालों ने उसके प्रेमी से उसकी शादी करने से इनकार कर दिया और इसके बाद उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से घरवालों ने करा दी, लेकिन शादी के बाद ससुराल से ज़ब चौथी रस्म के लिए लड़की मायके आई तो जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली.

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत की रहने वाली नाबालिग लड़की की शादी उसके परिजनों ने सूरजपुर जिले के लाटोरी चौकी क्षेत्र स्थित अखोरा कला गांव में रहने वाले एक युवक के साथ पिछले दिनों की थी. शादी होने के बाद लड़की ससुराल गई और फिर दो दिनों के बाद चौथी रस्म के तहत वह अपने मायके आई थी.

पिता को दी जहर खा लेने की धमकी
बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने अपने व्हाट्सएप के माध्यम से अपने पिता को एक जहर का बोतल व्हाट्सएप किया और फिर जहर खा लेने की धमकी दी, इस पर उसके पिता ने उसे तत्काल फोन पर ही समझाया लेकिन उसके पिता वापस घर पहुंचते तब तक वह जहर सेवन कर ली थी. इसके बाद नाबालिक नव विवाहिता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

किसी और से था प्रेम संबंध
बताया गया है कि नाबालिक नव विवाहिता का गांव की ही एक दूसरे जाति के युवक से प्रेम संबंध था और जब घर वालों को इसके बारे में पता चला तब उन्होंने आनन फानन में उसका रिश्ता तय किया और शादी कर दी थी. इससे नाबालिक लड़की नाराज थी और उसने आत्महत्या का कदम उठाया. बताया गया है कि युवती ने आत्महत्या के लिए फोरेट नामक खतरनाक कीटनाशक का सेवन किया था. वही वजहों का खुलासा नाबालिक नव विवाहिता के पति के द्वारा दिए गए बयान से हुआ है.

Exit mobile version