CG – नवविवाहिता ने लगाईं फांसी: शादी के एक दिन बाद ही मायके लौट आई थी नवविवाहिता… वापस आने पर भी प्रेमी शादी नहीं कर रहा था… नाराज होकर प्रेमिका ने लगा ली फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने की बात आई सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी के दूसरे ही दिन मायके वापस लौटी नवविवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। पुलिस ने जानकारी मिलने पर युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं। प्रेमी से पूछताछ जारी हैं।

जानकारी के मुताबिक, बरकेल खुर्द की रहने वाली प्रतिमा भारद्वाज(18) की शादी रायगढ़ के सुपा गांव में मनोज जांगड़े के साथ 14 जुलाई को हई थी। मगर शादी के एक दिन बाद ही प्रतिमा वापस अपने मायके लौट आई थी।

बताया गया है कि प्रतिमा का उसके ही गांव के ही पसंद भार्गव(20) से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से पहले ही शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी नहीं हो सकी थी। पता चला है कि उसने अपने प्रेमी के कहने पर ही ससुराल से लौटने का फैसला लिया था।

लोगों ने बताया कि वापस आने के बाद प्रतिमा फिर से अपने प्रेमी से मिलने लगी थी। ये पता चलने पर उसके घरवाले नाराज होते थे। वापस आने के बाद से ही प्रतिमा पसंद से कह रही थी कि चलो शादी कर लेते हैं। लेकिन उसका प्रेमी शादी नहीं कर रहा था इसी बात से प्रतिमा दुखी थी।

इस बीच रात को प्रतिमा खाना खाकर अपने कमरे में चले गई थी। अगले दिन रविवार को जब उसे परिजन उठे तो उन्होंने घर के परछी में फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश देखी है।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। मोबाइल डिटेल्स निकाले गए। जिसमें पुलिस को पता चला है कि उसके प्रेमी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पसंद भार्गव को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...