सैक्स रैकेट एक्सपोज होने के बाद होटल “हयात” के मालिक को नोटिस: गुजरात, मुंबई, हरियाणा से बुलाई गई थी लड़कियां, अलग-अलग कमरों में कस्टमर का कर रही थीं वेटिंग, खुलासे की इनसाइड स्टोरी पढ़िए

भिलाई। राजधानी रायपुर की पुलिस ने लंबे समय बाद सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रायपुर के बाद अब दुर्ग-भिलाई की पुलिस पर भी दबाव बन गया है। होटल राजश्री में रेड करने के बाद दुर्ग पुलिस ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। आज होटल हयात में रायपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस ने 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। 2 दलाल भी पकड़े गए। कुल मिलाकर 13 लोग इस रैकेट में एक्सपोज हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई लोगों के नाम खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, होटल हयात में यह रैकेट ऑपरेट हो रहा था। थाना तेलीबांधा क्षेत्र के अंतर्गत यह होटल है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यह रैकेट लंबे समय से ऑपरेट हो रहा है। पुलिस ने जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, वो सभी अलग-अलग राज्यों की रहने वाली हैं।

आरोपियों के कब्जे से 14 नग मोबाइल फोन और 8 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है। देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबआंधा में अपराध क्रमांक 493/22 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं इस मामले में होटल हयात के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है।

क्या था पूरा मामला,..
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, एएसपी क्राइम अभिषेक महेश्वरी, IUCAW प्रभारी चंचल तिवारी को सूचना मिली कि देह व्यापार रैकेट ऑपरेट हो रहा है। तेलीबांधा पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस के प्वाइंटर को नगदी रकम देकर दलाल विप्लव चौरड़िया एवं पंकज गोयल नामक व्यक्ति से सौदा तय करने तथा सौदा तय हो जाने पर मौका देखकर पुलिस टीम को इशारा करने कहकर भेजा गया। प्वाइंटर द्वारा होटल हयात में जाकर सौदा तय हो जाने पर पुलिस की टीम को इशारा किया गया। जिस पर टीम द्वारा होटल में दबिश दिया गया। जहां होटल के अलग-अलग कमरो में कुछ महिलायें बैठी थी।

टीम द्वारा दलाल से इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का कराना स्वीकार किया गया। जिस पर देह व्यापार में संलिप्त 11 महिलाओं सहित दलाल विप्लव चौरडिया एवं पंकज गोयल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 8,000/- रुपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 493/22 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। देह व्यापार में संलिप्त 11 महिलायें दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मुम्बई, पंजाब सहित अन्य अलग-अलग राज्यों की निवासी है। इस संबंध में होटल हयात के संचालक को भी नोटिस जारी किया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार

01. विप्लव चौरडिया उर्फ राहुल पिता विरेन्द्र चौरड़िया उम्र 34 साल निवासी बालाघाट मध्यप्रदेश हाल पता-पंचशील नगर पचपेढ़ी नाका थाना टिकरापारा रायपुर।

02. पंकज गोयल पिता हरिकेश दास गोयल उम्र 29 साल निवासी अवंती विहार कमल कुंज थाना तेलीबंाधा जिला रायपुर

03. देह व्यापार में संलिप्त 11 महिलायें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा में बड़ा नव हादसा: महानदी नदी में...

ओडिसा के CM नवीन पटनायक ने 4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान सुबह से चल रहा रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन रायगढ़,झारसुगुड़ा। छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमा में बड़ा...

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या डेस्क। हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है।...

ट्रेंडिंग