टाउनशिप में थर्ड पार्टी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर… बिजली बिल जमा करने शुरू हुई ये सर्विस, डायरेक्टर इंचार्ज दासगुप्ता ने किया उद्घाटन

भिलाई। BSP टाउनशिप में में थर्ड पार्टी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। बिल भुगतान हेतु ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा 21 अगस्त 2023 को बीएसपी टाउनशिप के थर्ड पार्टी उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा प्रदान करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) ए के पंडा, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एवं बीई) निशा सोनी, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) विजय कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (सी एंड आई टी) नीना जायसवाल, महाप्रबंधक (सी एंड आई टी) समीर गुप्ता, उप महाप्रबंधक (सी एंड आई टी) निधी चंद्राकर, सहायक महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) आर गर्ग सहित सी एंड आई टी तथा नगर सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता तथा उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों ने सी एंड आईटी तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में बहुत आसानी होगी। समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सकेगा जिससे पेनाल्टी से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान से पेपरलेस वर्किंग प्रक्रिया में गति आएगी। मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आई टी) सोनाली मुखर्जी के मार्गदर्शन और सी एंड आई टी की टीम के साथ मिलकर नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों ने मिलकर इस एप्प को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

सी एंड आई टी तथा नगर सेवाएं विभाग के संयुक्त प्रयास से ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस सुविधा के तहत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह बिल के सन्देश के साथ एक लिंक उपलब्ध होगा जिसके माध्यम से उपभोक्तागण अपने मासिक बिलों का भुगतान कर सकते हैं। बिलों का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...