कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड की जांच करेगी NIA… CM विष्णु देव साय ने की घोषणा, परिजनों की मांग पर निर्णय

रायपुर। कवर्धा के बहुचर्चित निर्मम साधराम यादव हत्याकांड अब NIA को सौंपने की तैयारी है। सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के साधराम हत्याकांड की आज एनआईए से जांच कराने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले दिनों साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाये कम है। साधराम जी के परिजन आज न्याय मांगने के लिए आए हैं। प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी हो गई है। साधराम के परिजनों की मांग है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो और कड़ी से कड़ी सजा दोषियों को मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस घटना की जांच को एनआईए को सौपेंगे, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...