भिलाई के माइलस्टोन अकादमी में स्पेशल आयोजन; शहर में विभिन्न जगह घूमने के बाद स्टूडेंट्स ने किया नाइट कैंप… सुबह योगाभ्यास के बाद अपने-अपने घर गए छात्र

भिलाई। भिलाई के माइलस्टोन अकैडमी में बच्चों के लिए शनिवार को नाइट कैंप का आयोजन किया गया। स्कूल के स्टूडेंट्स ने शैक्षणिक भ्रमण के साथ-साथ नाइट कैंप भी किया।

इस कार्यक्रम की जानकारी पहले ही सभी विद्यार्थियों को दे दी गई थी। जैसे ही बच्चों ने क्लास में कदम रखा सभी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया।

सभी विद्यार्थियों को समूहों के आधार पर विभाजित करने के बाद उन्हें वृद्ध आश्रम, जगदंबा टेक्सटाइल, रोमन पार्क, मॉल एवं सिविक सेंटर का भ्रमण करवाया गया।

शाम को जब उन्होंने सीनियर विंग में कदम रखा तो उनका स्वागत डोल नगाड़े के साथ किया गया। जहां सभी ने जूनियर विंग माइलस्टोन की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत रामायण का आनंद उठाया।

फन फेयर का मजा लेते हुए डीजे मैं सभी स्टूडेंट्स ने खूब डांस किया। सुबह सवेरे जल्दी उठकर योगाभ्यास करने के बाद सभी अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो गए।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर मैडम के मार्गदर्शन में पूरे माइलस्टोन परिवार ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। नाइट कैंप से विद्यार्थियों को बहुत सारी चीजों को सीखने का मौका मिला उन्हें बहुत सारी नई जानकारियां प्राप्त हुई।

जैसे कि, बुजुर्गों का ध्यान किस प्रकार रखना है, अपने समय को किस प्रकार उपयोग में लाना है ,पैसे को किस प्रकार खर्च किया जाए? अपने साथी के साथ किस प्रकार रहा जाए ? आदि अच्छी बातों के साथ पूरे माइलस्टोन परिवार ने बच्चों को सुबह विदाई दी।

इस कार्यक्रम की सफलता के साथ समाप्ति पर शाला की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं अकैडमी शुभम शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को एवं पूरे माइलस्टोन परिवार को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...