माइलस्टोन एकेडमी भिलाई में स्टूडेंट्स के लिए नाइट कैंप रहा शानदार: IIT भिलाई और मॉल भ्रमण के बाद स्कूल कैंपस में रामायण का पाठ… DJ में एन्जॉय करने के बाद सुबह योग भी किया

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी भिलाई में शनिवार को स्टूडेंट्स के लिए नाइट कैंप का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। इस कार्यक्रम की सारी जानकारी पहले ही ही सभी विद्यार्थियों को दे दी गई थी। जैसी बच्चों ने शाला में कदम रखा सभी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। सभी विद्यार्थियों को समूहों के आधार पर विभाजित करने के बाद उन्हें आई. आई. टी .भिलाई, निजी होटल, मॉल एवं सिविक सेंटर का भ्रमण करवाया गया। शाम को जब उन्होंने सीनियर विंग में कदम रखा तो उनका स्वागत डोल नगाड़े के साथ किया गया। जहां सभी ने जूनियर विंग माइलस्टोन की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत रामायण का आनंद उठाया।

इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए फन फेयर का भी आयोजन किया गया। इसका मजा लेते हुए डीजे मैं सभी ने खूब नृत्य किया। सुबह सवेरे जल्दी उठकर योगाभ्यास करने के बाद सभी अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो गए। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ल के मार्गदर्शन में पूरे माइलस्टोन परिवार ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।

स्टूडेंट्स को बहुत सारी चीजों को सीखने का मौका मिला उन्हें बहुत सारी नई जानकारियां प्राप्त हुई। बुजुर्गों का ध्यान किस प्रकार रखना है, अपने समय को किस प्रकार उपयोग में लाना है , पैसे को किस प्रकार खर्च किया जाए? अपने साथी के साथ किस प्रकार रहा जाए? आदि अच्छी बातों के साथ पूरे माइलस्टोन परिवार ने बच्चों को सुबह विदाई दी। इस कार्यक्रम की सफलता के साथ समाप्ति पर शाला की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं डायरेक्टर अकैडमी शुभम शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को एवं पूरे माइलस्टोन परिवार को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...