निको स्टील के मैनेजर का अपहरण: घर के बाहर से उठाकर ले गए…मुंह में टेप लगाकर अंडा रोड पर घुमाता रहा, मारपीट के बाद छोड़ा, दुर्ग पुलिस ने X आर्मी को किया गिरफ्तार

भिलाई। निको कंपनी के मैनेजर का अपहरण कर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और बाद में उसे घर पर छोड़ दिया गया। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार की है। भिलाईनगर थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। दरअसल, चार लाख रुपए के लेनदेन में एक्स आर्मीमैन ने अपने साथी का अपहरण कर लिया। दिन दहाड़े सेक्टर-7 से कार में बैठाया। फिर उसका हाथ पैर इलेक्ट्रीक वायर से बांध दिया। मुंह में टेप लगाकर अंडा बालोद रोड ले गया। मारपीट की और उसके बाद उसे घर छोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 29 जून को सुबह 8 बजे की घटना है। सेक्टर-7 सड़क 31 ए, क्वार्टर- 5 ए निवासी गंगदेव प्रसाद पिता स्व. संपत बारले (40) वर्ष) की शिकायत पर आरोपी बेनीप्रसाद के खिलाफ धारा 294, 323, 506,365 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। रायपुर निको स्टील प्लांट में गंगादेव मैनेजर है। उसकी बेनी से जान पहचान थी। रात की ड्यूटी कर 29 जून की सुबह 8 बजे नेहरु नगर पहुंचा।

उसी समय बेनी कार से पहुंचा और गंगादेव को अपने कार में ढकेल कर बैठा लिया। अपहरण कर पहले उसका हाथ पैर इलेक्ट्रीक तार से बांध दिया। मुंह में टेप लगा दिया।
टीआई ने बताया कि बेनी ने किसी नुकीली वस्तु से गंगादेव पर वार किया। डराधमका कर उसे अंडा बालोद रोड ले गया। वहां से वापस तालपुरी ले गया। करीब 1 घंटे तक उसे घुमाता रहा। पैसा नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी की कार से हथौड़ा, चाकू और इलेक्ट्रीक वायर बरामद गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...