भिलाई में बागेश्वर सरकार की कथा के लिए तैयारी शुरू…आयोजन को सफल बनाने बाबा का आशीर्वाद लेने सदस्यों के साथ बाबा धाम रवाना हुए दया सिंह…

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष दया सिंह के साथ बाबा धाम झारखंड के लिए रवाना हो गए हैं। भिलाई में बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा की मंजूरी मिलते ही बोल बम समिति का यह पहला दौरा है। सभी बाबा धाम जाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे और आयोजन को सफल बनाने की मनोकामना करेंगे। अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि, बाबा नगरिया दूर है पर जाना जरूर है, हम सब बाबा धाम झारखण्ड रवाना के लिए रवाना हो गए हैं। वैसे भी, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है। बाबा के आशीर्वाद के बगैर कोई भी काम संभव नहीं है। बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा और दरबार की तैयारी शुरू हो गई है। कोर ग्रुप की बैठकें चल रही है। जल्द ही आगे की रूपरेखा साझा की जाएगी। आपको बता दें कि, सितंबर के आखिरी सप्ताह में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भिलाई आएंगे। वे तीन दिनों तक हनुमंत कथा का पाठ करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी...

दुर्ग। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई इलाके में मंगलवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, H1N1 के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर 10 नए संक्रमित मरीज मिले...