छत्तीसगढ़ आ रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: भिलाई में तीन दिन लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार… शहर में होगी हनुमंत कथा… दया सिंह की बोल बम समिति करा रही आयोजन

  • आयोजन समिति की तैयारी शुरू; दया सिंह
  • सितंबर के आखिरी सप्ताह में होगी कथा

भिलाई। राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी…जी हां, छत्तीसगढ़ की धरा पर एक बार फिर बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हो रहा है। भिलाई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा होने वाली है। यह कथा बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह करा रहे हैं ।

आयोजक दया सिंह ने बताया कि , यह हनुमान कथा विशाल होगी और हनुमान कथा के साथ-साथ पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा। तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा कि 22 सितंबर से 27 सितंबर तक यह आयोजन हो सकता है। दया सिंह ने बताया कि अभी कार्यक्रम कहां पर होगा, यह जल्द तय हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...