Bhilai Times

CG – महिला से निर्भया ऐसी दरिंदगी: घर में अकेली महिला को देख किया दुष्कर्म… प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तवे का मूठ… विरोध करने पर गले पर रख दिया पैर, हड्डियां टूटी, फेफड़ा फटने से मौत

CG – महिला से निर्भया ऐसी दरिंदगी: घर में अकेली महिला को देख किया दुष्कर्म… प्राइवेट पार्ट में डाल दिया तवे का मूठ… विरोध करने पर गले पर रख दिया पैर, हड्डियां टूटी, फेफड़ा फटने से मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। महिला के गुप्तांग से खून निकल (Murder) रहा था और नाक से भी खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। बताया जा रहा है की 55 साल की अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया।

उसके गले और सीने को पैरों से रौंदा डाला, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार को महिला का शव उसके घर में अर्धनग्न हालत में मिला था।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-2 निवासी 55 साल की महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी। रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और मौत के कारणों का पता चला।

दुष्कर्म और जघन्य हत्या को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई। जांच के दौरान पता चला कि निगरानी बदमाश सूरज भोई को घटना वाले दिन क्षेत्र में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ घंटों बाद ही आरोपी को अकलतरा के एक ढाबे से उसे हिरासत में ले लिया। पहले ताे वह मना करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने दुष्कर्म और उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई की रात वह पोड़ीभांठा में घूम रहा था। तभी उसे मकान का दरवाजा खुला दिखाई दिया। वहां एक महिला अकेले सोई हुई थी। यह देखकर वह अंदर घुस गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। वह दोबारा भी दुष्कर्म करना चाहता था, लेकिन तब तक महिला उसके चंगुल से छूटी और बाहर आकर चिल्लाने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपी ने महिला के बाल पकड़ कर उसे अंदर खींच लिया।

आरोपी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और घर में रखे तवे से उस पर वार किया। महिला दर्द से छटपटाने लगी तो उसके सीने पर चढ़ गया और उसके गले को हाथ से दबा दिया। इसके बाद भी महिला बचने का प्रयास करती रही। इस पर आरोपी ने छटपटा रही महिला के गले पर पैर रख दिया और उसे दबा दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के हाथ में पहली चांदी की चूड़ियां निकाल लीं और वहां से भाग निकला।

थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि आरोपी सूरज भोई निगरानी बदमाश है। वह इससे पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा बार अलग-अलग अपराधों में जेल जा चुका है। आरोपी जब भी जेल से छूटकर आता नए अपराध की रणनीति बनाता और उसे अंजाम देने के बाद कुछ दिन ऐश करता था। फिर दुबारा उसी क्षेत्र में लौट कर अपराध करने लगता था। इसी सिलसिले में वह कई दफा जेल जा चुका था। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


Related Articles