मंगलवार की सुबह नहीं खुलेंगे नल: फिल्टर प्लांट की सफाई करेगा निगम…इन वार्डों में पेयजल सप्लाई प्रभावित

भिलाई। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत पुराने क्षेत्रों में की जलापूर्ति बाधित रहेगी। जल विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई 22 दिन मंगलवार को 24 एमएलडी फ़िल्टर प्लान्ट के संपवेल की सफाई की जाएगी। जिससे 5 जुलाई की सुबह पानी सप्लाई होने के बाद शाम की पानी सप्लाई पुराने क्षेत्रो वार्ड 5 मरार पारा,वार्ड 6 ठेठवार पारा,वार्ड 9 गिरधारी नगर वार्ड 19 शहीद भगत सिंग,वार्ड 20 वार्ड 21 तितुरडीह, वार्ड 17 शक्ति नगर,वार्ड 18 जवाहर नगर,वार्ड 10 शंकर नगर,वार्ड 12 आमापारा,वार्ड 8 तकिया पारा,वार्ड 13 मोहन नगर,वार्ड 41 केलाबाड़ी,वार्ड 42 कसारीडीह,वार्ड 43 आदर्श नगर,वार्ड 44 फोकटपारा,वार्ड 45 पद्मनाभपुर एव वार्ड 46 पद्मनाभपुर में प्रभावित हो सकती है। इस कारण जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने नागरिको से इस असुविधा के लिए खेद प्रगट किया है। 6 जुलाई को जलापूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...