CG – छुट्टी पर लगी रोक: इतने तारीख तक किसी भी कर्मचारी को नहीं मिलेगा अवकाश, जारी हुआ आदेश, पढ़िए

इतने तारीख तक किसी भी कर्मचारी को नहीं मिलेगा अवकाश

कोरिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा की सोलहवां सत्र 18 जुलाई से 21 जुलाई 2023 तक संचालित होना है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा इस अवधि में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। सत्रावधि के दौरान अधिनस्थ कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को किसी भी तरह का अवकाश देय नहीं होगा। अति आवश्यक होने पर कलेक्टर द्वारा अनुमति प्राप्त कर अवकाश पर प्रस्थान करेंगें। सभी विभाग एवं जिला प्रमुख प्राप्त विधान सभा प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु अपने-अपने विभाग में सेल का गठन कर फैक्स एवं मेल के द्वारा जानकारी तथा सूचना तत्काल की गई कार्यवाही से कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएंगे।

विधानसभा सत्र में प्रश्नों के उत्तर समय सीमा में शासन को भेजे जाने हेतु कर्मचारियों की लगाई गई डयूटी

विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नों के उत्तर तैयार करने एवं समय-सीमा में भेजने हेतु शासकीय अवकाश के दिनों में कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर कार्य सम्पादित किये जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विनय कुमार लंगेह द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसके अंतर्गत 08 जुलाई को सहायक आयुक्त के सहायक ग्रेड-03 नारेन्द्र कुमार विश्वकर्मा एवं जिला अभिलेखागार भृत्य बाल कुमार, 09 जुलाई को श्रम विभाग के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर संतोष त्रिपाठी एवं राजस्व विभाग के माल जमादार फबियानुस बड़ा, 15 जुलाई को जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के सहायक ग्रेड-03 अमृत कुमार एक्का एवं भू-अभिलेख के चौनमैन अर्जून, 16 जुलाई को भू-अभिलेख के सहायक ग्रेड-02 रामेश्वर वर्मा एवं राजस्व विभाग के प्रोसेस सर्वर लखनराम, 17 जुलाई को नगर तथा ग्राम निवेश के सहायक ग्रेड-03 अनिल खलखो एवं राजस्व विभाग के माल जमादार परदेशी राम की डयूटी लगाई गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...