राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन 15 अक्टूबर तक: हर साल बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यो के लिए दिया जाता है अवार्ड, अधिक जानकारी दुर्ग प्रशासन के वेबसाइट पर

दुर्ग। भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यो के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान की जाती है। जिले के ऐसे बालक/बालिका जिनके द्वारा अपनी जान की परवाह किये बैगर दूसरे की जान बचाने हेतु किये गये बहादुरी के अनुकरणीय कार्य से संबंधित जिलास्तर से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2023 के पूर्व भारतीय बाल कल्याण परिषद्, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद्, रायपुर को प्रेषित किया जाना है। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु पात्रताधारी बालक/बालिका शौर्य कार्य (एन एक्ट ऑफ ब्रेवरी) एवं आवश्यक अभिलेखों व दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार एवं आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...