भिलाई में दो दिन बंद रहेंगे नॉन वेज शॉप: चिकन, मटन, फिश की नहीं होगी बिक्री… निर्देश जारी; जानिए कब-कब बंद रहेंगे दुकाने और कारण

भिलाई। भिलाई नगर निगम क्षेत्रों में आने वाले अलग-अलग दो दिन नॉन वेज विक्रय दुकान और पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे। जनसमपर्क विभाग ने बताया कि, 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार (गणतंत्र दिवस) और 30 जनवरी 2023 दिन सोमवार (महात्मा गांधी की पुण्य तिथि) को समस्त मांस विक्रय केंद्र तथा पशुवध गृह एवं जीव हत्या बंद रखे जाएंगे।

भिलाई निगम ने निर्देश जारी करते हुए सख्ती से इसका पालन करने कहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के परिपत्र दिनांक 23 अगस्त 2006 एवं 13 दिसंबर 2007 के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई सीमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित पशु वध व मांस विक्रय केंद्र, गणतंत्र दिवस व महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि के दिवस में बंद रखे जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने इसका आदेश प्रसारित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...