राधिका खेड़ा बीजेपी में हुई शामिल, बोली – राम भक्त लड़की के साथ राम के ननिहाल में हुआ दुर्व्यवहार… छत्तीसगढ़ में हुआ था विवाद, दिया था इस्तीफा

रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव के बीच विवाद की स्थिति बनने के बाद हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकीं राधिका खेड़ा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेरयमैन सुशील आनंद शुक्ला से विवाद के बाद उन्होंन प्रेसवार्ता कर दुर्व्यवहार सहित कई गंभीर आरोप लगाये थे। इसके बाद सुशील आनंद शुक्ला ने भी उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया था।

अब राधिका खेड़ा ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। राधिका खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सनातनी और हिंदू लड़की होने की सजा दी। आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, बल्कि वो राम विरोधी कांग्रेस है। उनके परिवार को अयोध्या जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जो रामजी का ननिहाल है, वहां उनके साथ जो कृत्य हुआ, उसे बताते हुए आज भी उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। राधिका खेड़ा के साथ-साथ एक्टर शेखर सुमन ने भी भाजपा ज्वाइन किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...