दुर्ग में गड्‌ढे नहीं भरवाने वाले PWD के EE को नोटिस, बच्ची की मौत के बाद दुर्ग शहर की सभी सड़कों के गड्ढे भरे गए…भिलाई TIMES ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा, क्या FIR भी होगी?

  • राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए, निरंतर मॉनिटरिंग कर अपनी नजर के सामने कराएँ गड्ढों की मरम्मत
  • ईईपीडब्ल्यूडी को नोटिस भी जारी किया गया
  • शेष नगरीय निकायों में भी हो रही निरंतर मॉनिटरिंग

भिलाई। सिस्टम की लापरवाही से एक बच्ची की मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारियों ने रोड का मेंटेनेंस नहीं कराया था। कल गड्‌ढे में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। भिलाई TIMES ने प्रमुखता से स्टोरी दिखाई। ग्राउंड रिपोर्ट कर थूक पॉलिश को दिखाया। तब जाकर प्रशासन हरकत में आया और मामले में कार्रवाई शुरू की।

प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर क्या-कुछ कहा है, यह भी देखिए

  • भारी वर्षा के चलते जिले के नगरीय क्षेत्रों में जलभराव के चलते सड़कों की स्थिति खराब हुई है और इनमें गड्ढे बन गए हैं।
  • इसके लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी सड़कों की मॉनिटरिंग करें।
  • शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों और अंदरूनी सड़कों की मॉनिटरिंग करें तथा अपनी नजर के सामने गड्ढों को फील कराने की कार्रवाई कराएं।
  • इस संबंध में ईई पीडब्ल्यूडी अशोक श्रीवास को नोटिस भी जारी किया गया है।
  • आज पीडब्ल्यूडी की टीम ने पोटिया, नेहरू नगर से मिनीमाता चौक तक तथा जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक सभी गड्ढों को भरने की कार्रवाई की।
  • इसके साथ ही पटेल चौक से लेकर स्टेशन रोड तक भी गड्ढों को भरने की कार्रवाई भी की गई।
  • दुर्ग निगम की टीम ने भी निगम क्षेत्र की सड़कों में गड्ढों को भरने की कार्रवाई की।
  • कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़क सुरक्षा सबसे अहम कार्य है।
  • इस संबंध में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • अपने सामने सामने गड्ढों को फील कराने की कार्रवाई करें।
  • इसके साथ ही उन्होंने सड़कों को लेकर की जा रही कार्रवाई को लेकर निरंतर अद्यतन रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...