अब इस्पात चौक को जाना जाएगा मां कर्मा चौक के नाम से : पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि के लिए की कामना, अनूप डे बोलें-मां कर्मा के सिद्धान्तों को उतारे अपने जीवन मे

भिलाई। इस्पात नगर रिसाली में तैलिक साहू समाज भक्त माता कर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की पूजा अर्चना कर की गई। समारोह में बतौर अतिथि पार्षद अनूप डे और पप्पू वर्मा उपस्थित थे।

इस मौके पर पार्षद डे ने साहू समाज को सम्बोधित करते कहा कि माता कर्मा ने तेली वंश के साथ मानव समाज का कल्याण किया। उन्होंने समाज व मानव-हित में अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम सभी को माता कर्मा के जीवन चरित्रों व सिद्धांतों को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए।

विशेष अतिथि पप्पू वर्मा ने मां कर्मा से लोगों की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साथ ही इस मौके पर इस्पात नगर चौक नाम बदलकर माँ कर्मा चौक रखा गया। आमजनता व चौक से गुजर रहे हर नागरिकों को शर्बत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला, पुरुष व बच्चों सहित कई स्वजातीय बन्धु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...