भिलाई। दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की शुरुआत 8 अप्रैल से की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर व मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच उपचार व मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। अध्यक्ष शिबू ने बताया कि इस योजना का लाभ हर लोगों को दिलाना है। पालिकाधिकारी साहू ने योजना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारा मुख्य ध्येय है ।

इस मोबाइल यूनिट में चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन व अन्य मेडिकल स्टाफ रहेंगे, जो आधुनिक मशीनों से मल -मूत्र, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, टीवी शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच करेंगे।
यहां लगेंगे जांच शिविर :
8 अप्रैल वार्ड क्रमांक 5 दुर्गा मंच के पास, 11 अप्रैल वार्ड क्रमांक 7 आंगनबाड़ी के पास मंच, 12 अप्रैल वार्ड क्रमांक 10 संतोषी मंदिर मंच के पास ,13 अप्रैल वार्ड क्रमांक 12 टाइम ऑफिस के पास, 15 अप्रैल वार्ड क्रमांक 14 शहीद चौक दुर्गा मंच के पास, 16 अप्रैल वार्ड क्रमांक 16 नियोगी वाचनालय के पास, 17 अप्रैल वार्ड क्रमांक 18 पुराना राजा बाड़ा मंच के पास ,18 अप्रैल वार्ड क्रमांक 20 दुर्गा मंच के पास, 20 अप्रैल वार्ड क्रमांक 21 आंगनबाड़ी पीपल पेड़ के पास, 21 अप्रैल वार्ड क्रमांक 22 जे डी ऑफिस मंच के पास ,
22 अप्रैल वार्ड क्रमांक 26 रेल्वे इंस्टीट्यूट, 23 अप्रैल वार्ड क्रमांक 27 गुरु घासीदास मंच के पास और 8 मई से वार्ड क्रमांक 5 दुर्गा मंच, 9 मई वार्ड क्रमांक 7 आंगनबाड़ी के पास ,11 मई वार्ड क्रमांक 10 संतोषी मंदिर के पास, 12 मई वार्ड क्रमांक 12 टाइम ऑफिस के पास, 13 मई वार्ड क्रमांक 14 शहीद चौक मंच के पास, 14 मई वार्ड क्रमांक 16 नियोगी वाचनालय के पास, 15 मई वार्ड क्रमांक 18 पुराना राजा बाड़ा मंच के पास, 17 मई वार्ड क्रमांक 20 दुर्गा मंच के पास ,18 मई वार्ड क्रमांक 21 आंगनबाड़ी पीपल पेड़ के पास, 19 मई वार्ड क्रमांक 22 जेडी ऑफिस के मंच के पास , 20 मई वार्ड क्रमांक 26 रेल्वे इंस्टिट्यूट के पास व 22 मई वार्ड क्रमांक 27 गुरु घासीदास मंच के पास शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि उक्त शिविर स्थल पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच करवा कर योजना का लाभ लेवें।