छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश: अब आपकी गाड़ी BH सीरिज़ से होगी रजिस्टर्ड… CG से सस्ती होंगी इस सीरीज की गाड़ियां… पढ़िए क्या है नियम और शर्तें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पंजीयन के संबंध में सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ में अब गाड़‍ियों के नंबर प्‍लेट पर सीजी के स्‍थान पर बीएच नजर आएगा। राज्‍य सरकार ने बीएच सीरिज के लिए आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दे की राज्य सरकार की कैबिनेट की 31 जनवरी को हुई बैठक में राज्य में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया था। भारत सरकार द्वारा लागू बीएच सीरीज के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए एक बार में दो वर्ष का टेक्स जमा कराना होगा। बीएच सीरिज नए वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से पुरानी गाड़‍ियों के नंबर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि सीजी सीरीज की तुलना में बीएच नंबर वाली गाड़‍ियां सस्‍ती पड़ेंगी। वजह यह है कि सीजी सीरिज में वाहनों का लाइफ टाइम टैक्‍स वसूला जाता है। साथ ही 28 प्रतिशत जीएसटी भी लगता है। वहीं, बीएच सीरिज में केवल दो वर्ष का टैक्‍स लगेगा। इससे महंगी चारपहिया वाहनों की कीमत में लाख रुपये से अधिक का अंतर आ सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...