दुर्ग में इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं आदर्श प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. टेकाम; राष्ट्रीय स्तर के लिए 22 स्टूडेंट्स का चयन… MLA वोरा भी रहें उपस्थित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं आदर्श प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, जागरूकता से ही उज्जवल भविष्य की ठोस नींव तैयार होती है। वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है टेक्नोलॉजी के बारे में बच्चे जितना ज्यादा अवगत रहेंगे। उनके लिए यह उतनी ही उपयोगी साबित होगी। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए राज्य के 22 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. टेकाम ने सभी चयनित विद्यार्थियों का पुरस्कार प्रदान करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हर क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर है और निरन्तर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। मंत्री डाॅ. टेकाम ने यहां विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित माॅडल्स का अवलोकन किया और कार्यक्रम के दौरान बच्चों से संवाद भी किया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अरुण वोरा ने की और विशिष्ट अतिथि महापौर नगर निगम धीरज बाकलीवाल तथा अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदर्शित माॅडल्स में बच्चों की क्रियात्मक प्रतिभा की झलक देखने को मिली। यहां के माॅडल्स बहुत अच्छे हैं और बच्चे भी बहुत प्रतिभाशाली है। यह बहुत अच्छी बात है कि शासन द्वारा उनकी प्रतिभा को आगे ले जाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। यहां आए बच्चों में टेक्नोलॉजी का काफी ज्ञान है। वर्तमान युग आधुनिक तकनीक का है। बच्चे नवीनतम तकनीक से जितना अवगत होंगे उतना ही उनके लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की जागरूकता से उज्जवल भविष्य की ठोस नींव तैयार होती है।

मंत्री डाॅ. टेकाम ने दुर्ग विद्यार्थियों प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थियों ने जापान में अपने हुनर का प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ हैं। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं आर्दश प्रतियोगिता दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए भी शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के लिए देश में सबसे ज्यादा पंजीयन करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन में किया बदलाव: अब...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्ष 2025 के लिए निर्धारित अवकाश कैलेंडर में बदलाव करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में संशोधन किया है। पहले...

CG – 44 कर्मचारी बर्खास्त: भर्ती घोटाले में बड़ा...

44 employees dismissed रायगढ़। पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग रायगढ़ में वर्ष 2012 में की गई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में अनियमितता और धांधली की पुष्टि के...

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी जल्द...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

ट्रेंडिंग