NEET परीक्षा में हुए अनियमितताओं को लेकर NSUI ने की जांच और कार्रवाई की मांग… राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। देश में नीट परीक्षाओं में हुए अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ा हुआ है। इसी कड़ी में NSUI दुर्ग ने मंगलवार को जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि, नीट परीक्षा के परिणाम 4 जून को घोषित किए गए थे, जोकि विवादों से घिरे हुए हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने भी सवाल खड़े करते हुए एनएसयूआई दुर्ग जिलाध्यक्ष गुरलीन सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरकार से एनटीए के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गुरलीन सिंह ने कहा कि, इस वर्ष कुल 67 छात्रों ने 720 में पूरे 720 अंक प्राप्त किए जो अत्याधिक संदिग्ध है, आमतौर पर केवल 3 से 4 छात्र ही पूर्ण अंक प्राप्त करते हैं, हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से 6 छात्रों का टॉप करना भी संदेह पैदा करता है, साथ ही कुछ छात्रों को 718 और 719 अंक दिए गए है जोकि सांख्यिकीय रूप से संदिग्ध है। छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के लिए कोई परिभाषिक तर्क नही दिया गया और ना ही दिए गए ग्रेस मार्क्स के अनुसार कोई सूची सांझा की गई है।

गुरलीन ने आगे कहा कि, नीट 2024 का पेपर कई जगहों पर लीक हुआ लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? परीक्षा का नतीजा 14 जून को घोषित होने वाला था लेकिन नतीजा उस समय घोषित किया गया जब मीडिया आम चुनाव के नतीजे को प्रसारित करने में व्यस्त था इस तत्परता का क्या कारण है? एनएसयूआई ने अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पुनः परीक्षा का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने एनएसयूआई से सोनू साहू, आकाश कन्नौजिया, आदित्य नारंग, मेशांक मिश्रा, सुरेंद्र बाघमारे, मोहम्मद मुज्जमिल, लोकेश भारती, राहुल सिंह, हर्षजीत सैनी, बॉबी सिंह, रवि साहू, वरूण केवलतानी, अमन कुमार, पियूष सिंह, रितिक देव सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...