CG – रेप मामले में NSUI जिला उपाध्यक्ष निलंबित: पार्टी ने जारी किया निलंबन का आदेश… शादी का झांसा देकर 11वीं की छात्रा से कई बार दुष्कर्म का है मामला

रेप मामले में NSUI जिला उपाध्यक्ष निलंबित

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष पर नाबालिग से छेड़छाड़ और रेप का आरोप लगा है। पीड़िता 11वीं की छात्रा है। उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथ को गिरफ्तार किया है।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार NSUI नेता को पार्टी ने हटा दिया है। सरगुजा जिलाध्यक्ष निकेत चौधरी ने निलंबन का आदेश जारी किया है। NSUI जिला उपाध्यक्ष अफसर अली को 11वीं की छात्रा से रेप मामले में गिरफ्तार किया गया था। अफसर अली के साथ उसके एक सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने अनुशानात्मक कार्रवाई के तहत अफसर अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अफसर अली पर संगठन के आदेश की अवहेलना और जवाबदारी को सही तरीके से नहीं निभाने का आरोप है। वहीं संगठन हित में काम नहीं करने पर जिला उपाध्यक्ष के पद से अफसर अली को निलंबित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...