भिलाई TiMES के Video के बाद लापता बच्चा सकुशल मिला: 25 तारीख से गायब था शाजिद… बोलने और सुनने में है असमर्थ, CCTV फुटेज में दिखा था बच्चा; पुलिस ने यहां से ढूंढा; देखिए Video

भिलाई। भिलाई में एक बच्चे की लापता होने की खबर आई थी। रहत की खबर है यह है कि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शाजिद भिलाई नगर स्टेशन से मिला है। दरहसल भिलाई के फरीद नगर निवासी 13 साल के शाजिद 25 जुलाई से अचानक गायब हो गया है। चिंता की बात ये थी कि, शाजिद बोल और सुन नहीं सकता है। जहां देश में एक तरफ मुहर्रम मनाया जा रहा था। वहां शाजिद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शाजिद के माता पिता अपने 13 साल के बच्चे को खोज रहे है। शाजिद के पिता कपड़ा व्यवसायी है। शाजिद 25 जुलाई से घर नहीं लौटा है। परन्तु राहत की बात यह है कि, शाजिद सकुशल सेक्टर-6 से बरामद हो गया है। पुलिस ने शाजिद को ढूंढ निकाला है।

शाजिद भिलाई नगर स्टेशन के पास घूम रहा था। उधर, इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस मौके पर पहुंची और उसका रेस्क्यू कर लिया गया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। शाजिद बोल और सुन नहीं सकता है। पुलिस उसे अपने साथ थाने लेकर आई है। पुलिस ने बताया है कि वो उसे साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट के पास ले जाएगी। उसके सामने ही बच्चे से पूछताछ की जाएगी की वो इतने दिन कहां रहा, किसके साथ गया था और कैसे गया था। शाजिद की मां सुमय्या का कहना था कि उनका बेटा हर दिन सुबह नाश्ता करने के बाद घर से बाहर घूमने जाता था। इसके बाद दोपहर 12-1 बजे तक लौट आता था। 25 जुलाई की सुबह भी वो उठा। नाश्ता किया और सुबह 10.30 बजे घूमने के लिए निकला। उसके बाद से वो आज तक वापस नहीं लौटा था

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...