भिलाई। भिलाई में एनएसयूआई ने कॉलेज और होस्टका के स्टूडेंट्स को हस्ताक्षर करवा कर भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा गया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने बताया की, एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आहवान पर भारत जोड़ो यात्रा में छात्रों के हस्ताक्षर अभियान 05 दिसंबर से प्रारंभ किया गया।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने बताया की, इसी कड़ी में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश में व प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के मार्गदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश सचिव शिवांग साहू के नेतृत्व में इंस्ट्यूट और हॉस्टल के छात्रों से मिलकर भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ा गया।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव शिवांग साहू ने कहा की, प्रकार देश में आज नफरत का माहौल है उसके खिलाफ राहुल गांधी के भाईचारे का बीड़ा उठाया है। जिसका हर हिंदुस्तानी समर्थन कर रहा है। इसमें छात्रों के विभिन्न मुद्दे समल्लित हे।

इसमें मुख्य रूप से वृषभ गुप्ता, नवदीप शास्त्री, सौरभ यादव, प्रशांत कुशवाहा, निखिल वर्मा, नीतीश सिंह बघेल, लोकनाथ पैकरा, लवलेश सिंह समेत सभी छात्र उपस्थित रहे।


