बेमेतरा में NSUI मेंबरशिप लांच एवं छात्र संवाद कार्यकर्ता सम्मलेन कार्यकर्म का हुआ आयोजन; प्रदेश महासचिव फराज अहमद और प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू रहें मौजूद

भिलाई। बेमेतरा जिले के नगर पंचायत थान खम्हरिया में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) द्वारा गुरुवार को दिनांक 24 नवंबर 2022 को मेंबरशिप लांच और छात्र संवाद कार्यकर्ता सम्मलेन कार्यकर्म का आयोजन किया गया।

इस कार्यकर्म में NSUI प्रदेश महासचिव एवं बेमेतरा जिला प्रभारी फराज अहमद के साथ NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू और NSUI जिलाध्यक्ष राजू साहू मौजूद रहें।

नगर पंचायत थान खम्हरिया के एल्डरमैन सतीश जोशी और कॉलेज के जनभागीदारी सदस्य उपेन्द्र साहू, NSUI थान खम्हरिया के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Exit mobile version