Vikram Gokhale Died: नहीं रहें दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले…5 नवंबर से हॉस्पिटल में थे एडमिट; Bollywood में शोक की लहर

पुणे। हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया है। बताय जा रहा है की वे 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनकी शरीर के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी अभिनेता को बचाया ना जा सका।

आज शाम 4 बजे से विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस भी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले विक्रम गोखले की मौत की अफवाह भी फैल गई थी। बाद में उनकी बेटी ने बताया था कि एक्टर की हालत क्रिटिकल है और वे ICU में वेंटिलेटर पर हैं।

Exit mobile version