छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान चलाएगी NSUI, एक लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य

रायपुर। NSUI छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। शनिवार को कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की मौजूदगी में छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान का पोस्टर लॉन्च किया। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि इस अभियान के तहत NSUI हर संगठनात्मक जिलों में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छात्रों को जोड़ेगी। संगठन के कार्यकर्ता सभी स्कूलों, सरकारी और प्राइवेट कॉलेज, यूनिवर्सिटी कैंपस में जाकर छात्रों को जोड़ेंगे। यहां छात्रों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

पांडेय ने कहा कि ये अभियान छात्रों को NSUI के साथ जोड़ने और कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को छात्रों और युवाओं के बीच ले जाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रदेश के सभी संभागों में सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। जिसमें अमित शर्मा रायपुर, सोनू साहू दुर्ग, लकी मिश्रा बिलासपुर, आदित्य बिसेन बस्तर और हिमांशु जायसवाल सरगुजा को संभाग प्रभारी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बड़ा फेरबदल : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को अब नया केंद्रीय प्रभारी मिल गया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी...

ACB का बड़ा अधिकारी बनकर घर में घुसे :...

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसने और परिवार को गोली मारने की धमकी देकर लाखों रुपये का सामान ले...

धर्मांतरण की आशंका पर बड़े तेवड़ा गांव में तनाव...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में एक घर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बाद धर्मांतरण...