रायपुर में न्यूड पार्टी मामला : 40 हजार से एक लाख रुपए तक एंट्री फीस, पुलिस हिरासत में 6 विदेशी कपल

रायपुर। राजधानी में एक न्यूड पार्टी के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल इनविटेशन में युवक-युवतियों को बिना कपड़े पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हायपर क्लब से जुड़े 6 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशी कपल को भी पकड़ा है।

शनिवार को जब यह पोस्टर कांग्रेस नेता और हिंदू संगठनों के हाथ लगा तो बवाल मच गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और तुरंत कार्रवाई की मांग की गई। बताया जा रहा कि यह पार्टी भाठागांव के एक निजी फार्महाउस में 21 सितंबर को शाम 4 बजे से रात 3 बजे तक होने वाली थी। तेलीबांधा थाने में पुलिस ने इस मामले में 2 FIR दर्ज की है। पुलिस ने हायपर क्लब से जुड़े 6 लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशी कपल को भी पकड़ा है। कई अन्य कपल भी वहां इंतजार करते पाए गए।

पार्टी का प्रमोशन 10 दिन पहले ही शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर बनाए गए अकाउंट से पोस्टर वायरल किए गए और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी ओपन कर दिया गया। 21 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया था, जबकि 24 से ज्यादा लोग लोकेशन का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि पार्टी में शराब, ड्रग्स और हुक्का सर्विस की तैयारी थी। खास क्लोज पार्टी के लिए 40 हजार रुपए एंट्री फीस और कपल के लिए 1 लाख रुपए तक वसूला जा रहा था। वहीं, स्ट्रेंजर पार्टी की एंट्री फीस 2 से 5 हजार तय थी।

विदेश से आए कपल्स की गिरफ्तारी ने इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है। पुलिस अब आयोजकों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई तक जांच जारी है।

पोस्टर में लिखा है 21 को होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी, स्ट्रेंजर पार्टी और पूल पार्टी के पोस्टर वायरल हुए। पोस्टर में साफ लिखा गया कि यह इवेंट 21 सितंबर को होगा और इसमें सिर्फ 18 साल से ऊपर के युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पहले से ही शराब और ड्रग्स परोसे जाने के संकेत पोस्टर में थे, अब नग्नता का लालच देकर युवाओं को आकर्षित करने की बात सामने आ रही है। छग की सभ्यता और संस्कृति धूमिल हो सकती है। आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...