नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर बनाया न्यूड वीडियो: 7वीं कक्षा की छात्रा को घर में बुलाया… ब्लू फिल्म दिखाकर किया रेप… VIDEO बना कर किया ब्लैकमेल, 6 माह तक करता रहा दुष्कर्म; बड़ी बहन ने दर्ज कराई FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की लड़की का न्यूड VIDEO बनाकर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। युवक ने पहले लड़की को ब्लू फिल्म दिखाई और फिर उससे रेप किया। इस दौरान उसका न्यूड VIDEO भी बना लिया।

आरोपी ब्लैकमेल कर लड़की से छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की की बड़ी बहन को इसकी भनक लगी, तब उसने चाइल्ड लाइन की मदद ली और पुलिस से शिकायत कर दी। मामला सरकंडा थाने का है।

जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र की 13 साल की लड़की 7वीं कक्षा की छात्रा है। मोहल्ले के युवक का उसका घर आना-जाना था। इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई।

छह महीने पहले युवक अपने घर में अकेला था, तभी उसने मौका पाकर लड़की को घर बुला लिया। इस दौरान कमरे में ले जाकर उसे ब्लू फिल्म दिखाई। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप किया। इस दौरान वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

दो दिन पहले युवक ने लड़की को धमकी देकर अपने घर बुलाया। डरी सहमी लड़की उसके घर चली गई। इसकी जानकारी लड़की की बड़ी बहन को हुई। तो उसने छोटी बहन से पूछताछ की।

पहले वह अपनी बड़ी बहन को भी इस घटना की जानकारी देने से कतराती रही। समझाइश और मनोबल बढ़ाने के बाद उसने आप बीती सुनाई। तब बड़ी बहन से चाइल्ड लाइन की मदद ली और अपनी बहन की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंची।

सरकंडा TI उत्तम साहू ने बताया कि पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने दबिश भी दी है। लेकिन, आरोपी युवक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...