टीवी एंकर रोहित रंजन पर भिड़ी यूपी और छत्तीसगढ़ की पुलिस… इधर नोएडा पुलिस ने लिया हिरासत में… राहुल गांधी के बयान को भ्रामक बनाकर पेश करने का आरोप, विधायक देवेंद्र सहित कई नेताओं ने कराया था केस दर्ज

नई दिल्ली/रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को भ्रामक बनाकर पेश करने और फर्जी वीडियो क्लिप चलाने के मामले में टीवी चैनल जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, आज सुबह (5 जुलाई) ही छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस उन्हें अरेस्ट करने पहुंची थी।

राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़ने पर रोहित पर छत्तीसगढ़-राजस्थान में केस दर्ज हुए हैं। छत्तीसगढ़ में विधायक देवेंद्र सहित कई नेताओं ने केस दर्ज कराया था।

गाजियाबाद में सुबह-सुबह जी न्यूज एंकर रोहित रंजन के घर छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंचने पर रोहित रंजन ने ट्वीट करते हुए कहा कि “लोकल पुलिस को जानकारी दिए बिना छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस मुझे अरेस्ट करने आई है।” जबकि इस ट्वीट के जवाब में रायपुर पुलिस ने कहा कि “सूचित करने का ऐसा कोई नियम नहीं है। पुलिस ने यह भी लिखा कि ‘आपको सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपने बचाव पक्ष की बात अदालत में रखनी चाहिए।’

बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस ने रोहित को कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भी दिखाया था। रोहित रंजन के ट्वीट करने के बाद उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची थी। जहां छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को गिरफ्तारी वारंट दिखाया था। हालांकि, इन सबके बीच जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रोहित के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर 20 में भी केस दर्ज था। बता दें कि, पिछले दिनों एंकर रोहित रंजन ने अपने स्पेशल टीवी शो में राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया था। इस मामले में छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान में भी एफआईआर दर्ज हुई थी।

राजस्थान में दर्ज हुई एफआईआर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि टीवी चैनल जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन ने अपने शो में राहुल गांधी का वह बयान चलाया, जिसमें वे अपने वायनाड कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के बारे में बात कर रहे थे। जबकि टीवी चैनल व एंकर ने इसे ऐसे पेश किया ताकि लगे कि राहुल गांधी उदयपुर मर्डर के आरोपियों को ‘बच्चा’ कहा और उन्हें ‘माफ करने’ की बात कही है।

हालांकि, इस वीडियो क्लिप पर माफी मांगते हुए टीवी एंकर रोहित रंजन ने कहा था कि, ‘कल हमारे शो में राहुल गांधी के बयान को उदयपुर की घटना से जोड़कर गलत संदर्भ में लिया गया, यह एक मानवीय भूल थी जिसके लिए हमारी टीम माफी मांगती है।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...