शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर… वाहन चालक, सुपरवाईजर सहित इन पदों पर निकली है भर्ती… 6 जुलाई को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 6 जुलाई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र-रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

निजी क्षेत्र के नियोजकों जावेरी बाजार रायपुर, मास्टो इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड एवं नई दुनिया समाचार पत्र, रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीन व वाहन चालक, सुपरवाईजर, एकाउंटेंट, फेबिकेटर, पेन्टर, डिलीवरी बाय, कम्प्यूटर टेक्नीशियन, हेल्पर, मैकेनिक-दो एवं तीन पहिया, सेल्समैन, सर्वेयर के 67 से अधिक पदों पर भर्ती की जायेगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम 8 हजार से 15 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित किया गया है। इन पदों पर अनपढ़ से लेकर 10वीं, 12वीं एवं कार्यानुभवी आवेदकों की भर्ती की जायेगी। इसके लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। प्लेसमेंट कैम्प में आवेदक को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए सम्मिलित होना अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...