CG में अधिकारी की पत्नी ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम… ट्रेन के सामने कूदकर दी जान… मौके पर ही चली गई जान, जांच में जुटी पुलिस

CG में अधिकारी की पत्नी ने किया सुसाइड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर से बड़ी खबर आ रहीं है। राजधानी के मोवा ओवर ब्रिज के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतिका महिला का नाम शारदा मीणा है। वो दुबे काॅलोनी काॅलोनी की रहने वाली थी। महिला के पति विधानसभा स्थित महालेखाकर ऑफिस में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मोवा ब्रिज सेट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला का पति किसी काम से मुंबई गया था। वहां से लौटते ही वह कार लेकर घूमने चला गया और देर रात वापस लौटा,जिससे उसकी पत्नी गुस्सा हो गई। रविवार को ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि, दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहुत विवाद भी हुआ था। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version