मौत का Live Video: दुर्ग में दो सांडों की लड़ाई में महिला की गई जान, घर से दूर लड़ रहे थे मवेशी तभी अचानक… निगम पर का नजरअंदाजी का आरोप; CCTV में रिकॉर्ड हुआ पूरा हादसा… देखिये

दुर्ग। दुर्ग में आज एक खतरनाक घटना हुई है। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। दरहसल दो सांड की लड़ाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 की बताई जा रही है। ये घटना तब घटित हुई जब बुजुर्ग महिला अपने घर के सामने बैठी हुई थी। उसी दौरान महिला के घर से थोड़े दूर दो सांडों की लड़ाई हो रही थी। लड़ते हुए दो सांड आए और बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिए। इनकी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि महिला दीवार से टकरा गई और बुरी तरह से घायल हो गई।

देखिये CCTV फुटेज :-

घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला रुकमिन बाई उम्र करीब 84 वर्ष को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद संपूर्ण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग इतने भयभीत है कि अपने घरों से ही नहीं निकल रहे है। वार्ड वासियों का कहना है कि कई बार उन्होंने निगम प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार एक बड़ी घटना घटित हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...