टॉपर्स हो जाए तैयार, सीएम बघेल कर रहे अपना वादा पूरा: 10वीं-12वीं के टॉपर बच्चों को 10 जून को सरकार कराएगी हेलीकाप्टर जॉय राइड… DPI ने सभी कलेक्टरों को भेजा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के 78 टॉपरों की आसमान में उड़ने का सपना पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार टॉपर बच्चों को हेलीकाप्टर जॉय राइड स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

10वीं-12वीं प्रावीण्य सूची में जगह पाने वाले बच्चों को 10 जून को हेलीकॉप्टर से हवाई सैर कराया जायेगा। विमानन विभाग को किराए के हेलीकाप्टर की व्यवस्था करने के आदेश दे दिए गए हैं । 10 जून को सुबह 7 बजे से पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकाप्टर की जॉय राइड करायी जायेगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11.30 बजे टॉपर बच्चों को प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र वितरित किया जायेगा।

डीपीआई ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वो अपने जिलों से 9 जून को रायपुर में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। बता दें कि प्रदेश में दूसरी बार10वीं -12वीं के मेधावी बच्चे हेलीकॉप्टर की राइड पर जाएंगे। इसके पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं -12वीं 2022 की परीक्षा के 125 छात्र-छात्राओं को अक्टूबर 2022 में हेलीकाप्टर से सैर कराई गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...