मातृ-पितृ दिवस पर कलेक्टर चौधरी वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से की भेंट: स्वास्थ्य और सुविधाओं की ली जानकारी

दुर्ग। मातृ-पितृ दिवस के अवसर पर बुधवार 14 फरवरी को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट की। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता पूर्वक रूबरू चर्चा कर वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों ने आश्रम की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही अवगत कराया कि समय-समय पर उनके परिजन वृद्धाश्रम मिलने आते है।

वृद्धजनों की मांग पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को वृद्धाश्रम में रेडक्रास के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने, बुर्जुगों के स्वास्थ्य मनोरंजन हेतु नियमित व्यायाम और टेलीविजन की व्यवस्था तथा आश्रम के रंग-रोगन एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में 25 वृद्धजन निवासरत है। जिसमें 13 पुरूष एवं 12 महिलाएं शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...