बड़ी खबर: मजदूर दिवस के अवसर पर CM भूपेश ने मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों संग खाए बोरे बासी… श्रमिक सियान योजना का भी किया ऐलान… बुजुर्ग मजदूरों को दिए जाएंगे एकमुश्त 10 हजार रुपए

रायपुर। मुख्यमंत्री आज मजदूर दिवस के मौके पर राजधानी में श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए। रायपुर बीटीआई मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ना सिर्फ श्रमिकों को सौगात दी, बल्कि खुद भी श्रमिकों को बीच बोरे बासी खाकर श्रम शक्ति का सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक सियान योजना में एकमुश्त 10 हजार रूपए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री

इसी तरह ई रिक्शा के लिए महिलाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में अभी तक लाभ लेने के लिए बेटियों की उम्र 18 वर्ष 06 माह निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 वर्ष से 21 वर्ष किया जा रहा है।

श्री भूपेश बघेल

इस दौरान मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी को छत्तीसगढ़ की परंपरा और अस्मिता से जोड़ते हुए कहा कि उनकी अपील के बाद काफी लोगों ने बोरे बासी खाया भी है और उसे सोशल मीडिया में पोस्ट भी किया है।

 श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया

मुख्यमंत्री ने इस दौरान श्रमिकों को संबोधित करते हुए श्रमिकों के कल्याण को लेकर राज्य सरकार के किये जा रहे कार्यक्रमों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीब के बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने की सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला। पहले 40 से बढ़ाकर 50 सीट किया और अब जून से 50 नये स्कूल खोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि

ये मजदूर दिवस बहुत खास हो गया है, मैने आह्वान किया था बोरे बासी खाने के लिए,आह्वान के बाद लोगों ने इसके बारे में जानकारी जुटाई, छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोरे बारी को आज देश विदेश में लोग खा रहे हैं, आज छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रसिद्धि से बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...