प्रधान पाठक गिरफ्तार: बात करने के बहाने छात्रा को बुलाया और गंदे तरीके से छूने लगा हेड मास्टर, अब पुलिस ने किया अरेस्ट

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोण्डागांव में शिक्षक की गरिमा को शर्मसार करने का मामला सामने आया हैं। यहां स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं पर बुरी नजर रखने वाले प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। स्कूली छात्राओं के साथ बेड टच करने के मामले में पहले ही जेडी ने प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद मामले की जांच कर रहे बीईओं ने पीड़ित छात्रा के परिजनों के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करायी हैं।

जानकारी के मुताबिक, मामला 27 नवंबर का है। जब जिले के मर्दापाल इलाके में स्थित एक स्कूल के हेड मास्टर ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। बताया जा रहा है कि, हेड मास्टर हन्नु राम बघेल (53) ने क्लास रूम के बाहर छात्रा को बुलाया। फिर बातों-बातों में ही छात्रा के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। छात्रा के मना करने पर भी वह नहीं माना।

हेड मास्टर की हरकत देख छात्रा घबरा कर वहां से भाग गई थी। उसके बावजूद हेड मास्टर छात्रा को रोकने की कोशिश कर रहा था। उधर, शाम को स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब घर लौटी तो उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। डरी सहमी छात्रा ने हेड मास्टर की एक-एक हरकत को घरवालों को बताई। फिर परिजनों ने कोंडागांव BEO को लिखित में आवेदन दिया। पहले इस मामले की विभागीय जांच की गई। जिसमें तथ्य सही पाए गए।

वहीं 28 नवंबर को BEO ने परिजनों के साथ मर्दापाल थाने जाकर मामले की FIR दर्ज करवाई। साथ ही SP से भी मामले की शिकायत की गई। जिसके बाद कोंडागांव SP दिव्यांग पटेल ने एक्शन लेते हुए आरोपी हेड मास्टर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। हेड मास्टर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग: कर्नल सोफिया ने बताया...

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. पाक ने भारत के नागरिकों और धार्मिक स्‍थलों पर हमला करना शुरू...

छत्तीसगढ़ DMF घोटाला : ACB-EOW ने 4 अधिकारियों को...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में डीएमएफ घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है. EOW ने आज 4 अफसरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश...

India Pakistan War: अब छोड़ेंगे नहीं…भारत का मिसाइल अटैक,...

India Pakistan War : भारतीय सेना ने जम्मू के पास आतंकी लॉन्च पैड और पाकिस्तानी पोस्ट को शुक्रवार रात तबाह कर दिया है। ये वहीं...

CM साय ने की परिवारिक शादी के लिए खरीददारी…...

बलौदाबाजार। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां...

ट्रेंडिंग