मेकाहारा से एक दिन का बच्चा चोरी, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार, ट्रेन से बिलासपुर भगाने के फिराक में थे आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से एक दिन का बच्चा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिला समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

आरोपी महिला ने खुद के बेटे को भी मेकाहारा में एडमिट कराया था। फिर वो लगातार अस्पताल में घूम कर बच्चा चोरी करने के लिए रेकी कर रही थी। भरोसा जीतकर एक दिन का बच्चा चोरी कर लिया था। महिला बिलासपुर भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने घंटेभर के भीतर ही दो आरोपी महिलाओं को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, पुलिस को 4 जनवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे मेकाहारा के डिलीवरी वॉर्ड से एक दिन का बच्चा चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। मेकाहारा के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया, जिसमें दो महिलाएं नजर आई। एक महिला के हाथ में बच्चा था।

मौदहापारा पुलिस थाना प्रभारी यमन देवांगन तत्काल पेट्रोलिंग टीम लेकर रेलवे स्टेशन रवाना हुए। वही मेकाहारा चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सीसीटीवी में महिला के भागने के रूट को फॉलो करने लगे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 में दोनों आरोपी महिला बच्चे को गोद में लेकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। वह बिलासपुर की ओर भागने की फिराक में थी। इस मामले में पुलिस ने रानी साहू, पायल साहू और राजा साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

रिश्वत के नोट जेब से मिले, फिर भी नहीं...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिश्वत के एक पुराने मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि किसी आरोपी के पास से रकम बरामद...