काशी की तरह भोरमदेव में बनेगा कॉरिडोर : केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, 200 करोड़ का सौंपा प्रस्ताव

रायपुर। काशी विश्वनाथ की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश में कवर्धा के प्राचीन भोरमदेव मंदिर को टूरिस्ट कॉरिडोर में विकसित करने की तैयारी है। इसे लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं के तहत कुछ स्थलों में डेवलपमेंट की मंजूरी देने का आग्रह किया है।

सरकार की प्रोजेक्ट में भोरमदेव मंदिर परिसर का विकास, सौंदर्यीकरण, पर्यटक सूचना केंद्र, शिव प्लाजा, झील और सरोदा डैम का सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए पार्क, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, म्यूजियम, भंडारा भवन, मेला ग्राउंड, प्रवेश द्वार और पार्किंग का निर्माण शामिल है। इसके अलावा छेरकी महल, मड़वा महल और रामचूआ मंदिर का सौंदर्यीकरण और वाटर स्पोर्ट्स के लिए घाट निर्माण का भी प्रस्ताव है।

भारत सरकार को सौंपे 200 करोड़ के प्रपोजल

नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत महाप्रभु वल्लभाचार्य यज्ञ कुंड परिसर, चंपारण्य के सौंदर्यीकरण और भोरमदेव कॉरिडोर जिला कबीरधाम की परियोजनाओं के लगभग 200 करोड़ रुपये के प्रपोजल भारत सरकार को सौंपे गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य की योजनाओं को सराहा

प्रस्ताव में महाप्रभु वल्लभाचार्य यज्ञ कुंड परिसर, चंपारण्य में परिसर का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार, तालाब ब्यूटीफिकेशन, पार्किंग एरिया, महाप्रभु वल्लभाचार्य की भव्य प्रतिमा, म्यूजियम, कन्वेंशन सेंटर, भागवत कथा और प्रवचन हॉल, बच्चों के लिए गार्डन, कैफेटेरिया, सड़क निर्माण, लैंडस्कैपिंग, सोवेनियर शॉप, पेयजल और पब्लिक टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इन योजनाओं की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को इनके क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...