CG में कोरोना से एक की मौत: भिलाई में इलाज के दौरान तोड़ा दम, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 31

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। इस बीच प्रदेश में कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत की खबर सामने आई है। दुर्ग के भिलाई में उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, 28 दिसंबर को प्रदेश में कोरोना के 12 संक्रमित मरीज मिले। इसी के साथ प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग में 6, रायगढ़ में 2, राजनांदगांव, रायपुर, जांजगीर-चांपा और बस्‍तर में एक-एक नए मरीजों की पहचान हुई है। दुर्ग में इस वक्‍त 13 सक्रिय मरीज हैं। वहीं रायपुर में 7 कोरोना पॉजिटिव अस्‍पताल में भर्ती हैं। रायगढ़ में 4 और बस्‍तर में 3 सक्रिय मरीज हैं।

दुर्ग जिला अस्पताल में हुए एंटीजन टेस्ट में 6 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों का पता चला है। इसके बाद से जिले में कुल कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। इनमें से 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं 11 लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...