छत्तीसगढ़ के 5 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा: रायगढ़ से प्रवेश कर सरगुजा होते हुए पहुंचेगी UP… प्रदेश की 11 सीटों में सिर्फ 2 कांग्रेस के पास

भिलाई। भारत जोड़ों यात्रा के बाद कांग्रेस अब भारत न्याय यात्रा निकालने जा रही हैं । इस यात्रा का रूट मणिपुर से शुरू होकर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तक रहेगी। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारत न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। ये यात्रा छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा सीट रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी की ओर आगे बढ़ेगी। हालांकि यात्रा का फाइनल रोड-मैप अभी आना बाकी है। प्रदेश में यह यात्रा ओडिशा होते हुए रायगढ़ से प्रवेश करेगी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनमें से केवल 2 सीट ही कांग्रेस के पास है। पार्टी को आस है कि इस यात्रा के बाद प्रदेश में पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने इसी साल भारत जोड़ो यात्रा की थी, लेकिन वो यात्रा मध्यप्रदेश से आगे बढ़ गई थी और छत्तीसगढ़ नहीं आई थी। इस बार यात्रा प्रदेश के 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी। भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। इस दौरान यात्रा 14 राज्यों की 85 जिलों को कवर करेगी। राहुल गांधी बस और पैदल मिलाकर 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा भी करेगी। यह मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जाएगा। यात्रा में कुछ छोटे हिस्से को रुक-रुक कर पैदल भी कवर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...