CG में जीजा-साले की मौत: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की चली गई जान

CG में जीजा-साले की मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्राम कोदवा में जयंती कार्यक्रम देखने के लिए घर से रवाना हुए थे। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर घोटिया के पास जीजा-साले को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल जीजा-साले को पलारी अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने दोनो की नाजुक हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बलौदाबाजार रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गई।

वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार वाहन चालक की पतासाजी कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...